कार्यक्रम का उद्घाटन करते कुंवर रवि चौहान। स्रोत : ग्रामीण
डहिना। समाजसेवी कुंवर रवि चौहान ने कहा कि आज के युवाओं को सरकारी नौकरियों तक सीमित रहने के बजाय स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। सरकारी नौकरियों के अवसर सीमित हैं, जबकि मेहनत और लगन के बल पर युवा अपना व्यवसाय शुरू कर दूसरों को रोजगार देने वाले बन सकते हैं।
कुंवर रवि चौहान गांव सीहा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट भी मौजूद रहे। भगीरथ सिंह चौहान और प्रदीप सिंह चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया।
रवि चौहान ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, निष्ठा और सकारात्मक सोच जरूरी है। देश के बड़े उद्योगपतियों ने भी कड़ी मेहनत और संघर्ष के बल पर अपने प्रतिष्ठान खड़े किए हैं।