फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आपत्तिजनक वीडियो मामले में युवक ने मांगी सार्वजनिक माफी

Tue, 31 Mar 2026 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सोशल मीडिया पर अनुसूचित जाति, जनजाति के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो अपलोड करने के मामले में युवक अब सामने आया है। युवक ने समाज के लोगों के बीच हाथ जोड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और अपने कृत्य पर पछतावा जताया है।
विज्ञापन

युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि भविष्य में वह इस प्रकार की हरकत नहीं करेगा। साथ ही उसने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वर्ग के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे।
इस मामले को लेकर 27 मार्च को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें