फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फिर बदला मौसम, सुबह छाया रहा कोहरा

Wed, 14 Feb 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। मंगलवार को मौसम में एक बार फिर से बदल गया। सुबह कोहरा छाया रहा। इससे ठंड का एहसास हुआ। बाद में हवा चलने से कोहरा तो छट गया, लेकिन बादल छा गए। दिन में धूप खिलने से दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों मौसम परिवर्तनशील है। आने वाले कुछ दिनों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। 17 फरवरी के बाद से मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के डॉ. गौरव यादव ने बताया कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में धूप निकलने के चलते लोगों को ठंड का एहसास कम होने लगा था, लेकिन एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते सुबह- शाम ठंड के साथ ही दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। ऐसे में लोगों का बीमार पड़ना स्वभाविक है। सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम से संबंधित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। चिकित्सकों ने बताया कि लोगों को मौजूदा समय में स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें