रेवाड़ी। रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बिना कारण ट्रेन की चेन खींचने के मामले में अदालत ने एक युवक को दोषी करार देते हुए 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह फैसला मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. रेणु सुलझे की अदालत ने सुनाया।
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल थाना रेवाड़ी की ओर से शिव कुमार निवासी नांगल नूनिया के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 141 के तहत शिकायत दर्ज की गई थी। आरोप था कि 16 दिसंबर 2025 को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चल रही ट्रेन 09636 की चेन बिना किसी उचित कारण के खींच दी गई। इससे ट्रेन को रोकना पड़ा और रेलवे व्यवस्था प्रभावित हुई।
मामला 12 मार्च को अदालत में पेश होने पर अपना दोष स्वीकार कर लिया। इसके बाद अदालत ने जुर्माना लगाया है। अदालत ने आदेश दिया कि यदि दोषी जुर्माना अदा नहीं करता है तो उसे सात दिन की साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। हालांकि मौके पर जुर्माना भर दिया गया।