रेवाड़ी। पुलिस को दी शिकायत में गांव नौसवा निवासी रिंकु ने बताया कि मंगलवार को उसको सूचना मिली थी कि कारोली बव्वा रोड पर उसके भाई रवि कुमार का एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर पहुंचा तो वहां पर लोगों ने बताया कि कारोली की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भिजवाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।