फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जागरण में श्री श्याम प्रभु का किया गुणगान

Wed, 21 Feb 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। श्री श्याम सखा मंडल की ओर से सेक्टर 5 में आयोजित तृतीय संकीर्तन जागरण में भगवान श्री श्याम का गुणगान किया गया। भजन को सुनकर श्रद्धालु झूमते रहे। जागरण का शुभारंभ ज्योति प्रज्ज्वल से हुआ। गायक शिवम अग्रवाल ने भजन ''गली गली ऐलान होना चाहिए, घर घर में श्याम होना चाहिए'' सुनाया। जयपुर से आए मुकेश बांगड़ा ने रिश्ता तू बना ले श्रीश्याम से..सुनाया। गायक संजय शर्मा, रितु पांचाल, श्वेता अग्रवाल ने भी अपनी भजन प्रस्तुति से सभी को भक्ति रस में डूबने को मजबूर कर दिया। विशाल भंडार का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मोहित शर्मा, पप्पू सिंह, सचिन बंसल, नवीन रोहिल्ला, सतीश अग्रवाल, विकास शर्मा, भोला चौधरी, उज्ज्वल सिंह, लखन वर्मा, तिलक सिंह, प्रदीप ओझा, विजय भूषण, हिमांशू शर्मा, दीपांशु प्रजापति व पवन कुमार उपस्थिथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें