धारूहेड़ा। गांव धनपुरा उत्तर प्रदेश निवासी अमरपाल ने बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा हरबीर अपनी कार लेकर धारूहेड़ा कुछ काम से आया था। उन्हें सूचना मिली कि उसके बेटे की मौत हो गई है। मौके पर आकर पता किया तो उसके बेटे का किसी कुलदीप नाम के ड्राइवर से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद कुलदीप ने उनके बेटे हरबीर को कार से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।