कोसली। गांव गुडियानी में घर से कंपनी गई महिला लापता हो गई। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस को दी शिकायत में गांव लोहचबका हाल गुडियानी निवासी दयानंद ने बताया कि उनकी पत्नी गांव लुहारी में एक निजी कंपनी में काम करती है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह कंपनी गई थी, लेकिन देर शाम तक जब वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।