फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली-कनीना मार्ग पर बाइक की टक्कर से रोड किनारे खड़े 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठा युवक भी घायल हो गया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया और घायल को उपचार के लिए रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला झज्जर के गांव तुबांहेड़ी निवासी राकेश (35) जो कि मेहनत मजदूरी का काम करता है। वह कोसली-कनीना मार्ग पर वन्य प्राणी विहार के पास रोड के साथ खड़ा था कि सामने से तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने टक्कर मारी दी। जिससे राकेश रोड पर जा गिरा और उसके सिर में गहरी चोट लग गई। वहीं बुलेट पर पीछे बैठा संजय नाम का युवक घायल हो गया। दोनों को छोड़ कर बाइक सवार युवक फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को कोसली सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने राकेश का मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद संजय को भी रेवाड़ी ट्रामा भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

बुलेट बाइक के नंबर मिल चुके हैं। इसका चालक अज्ञात है जो फरार है। उसकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
- महेश कुमार, जांच अधिकारी, नाहड़ चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें