बावल। गांव खेड़ा मुरार के पास बुधवार को जेएलएन नहर में व्यक्ति का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। सुबह घूमने के लिए निकले ग्रामीणों ने नहर में शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक का नाम अनिल था जो कि गांव पातुहेड़ा का रहने वाला था। 37 वर्षीय युवक किसी काम के लिए घर से निकला था। नहर के बगल से गुजरते समय उसका पांव फिसला और नहर में गिर गया जिस कारण डूबने से उसकी मौत हो गई।
सुबह खेड़ा मुरार के पास नहर में शव मिलने की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान पातुहेड़ा निवासी अनिल के रूप में हुई है। जिसकी नहर में डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।