फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 07 Sep 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। धारूहेड़ा बस स्टैंड पर पिता के आने का इंतजार कर रहा एक युवक डंपर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान चालक मौके पर ही डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव आशियाकी पांचौर निवासी करीब 35 वर्षीय मेहर अपने पिता कृष्ण को लेने के लिए बस स्टैंड पर आया था। इस दौरान वह बाइक को एक ओर खड़ा करने के बाद सड़क किनारे खड़ा होकर पिता के आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर ने मेहर को टक्कर मार दी। इसके बाद वह डंपर की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें