रेवाड़ी। शादी के दौरान हुई कहासुनी को लेकर रंजिश इतनी ज्यादा बढ़ गई कि एक पक्ष ने बदला लेने के लिए एक युवक की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव भुरथल ठेठर निवासी हिमांशु ने बताया कि वीरवार को उसके ताऊ के लड़के की शादी थी। शादी में कुछ युवकों के साथ कहासुनी हो गई थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक से एनएच- 71 की तरफ जा रहा था। तभी अचानक गाड़ी में सवार कुछ लोगों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया। उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।