फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वोट बनवाने पर युवाओं और महिलाओं को मिलेगा उपहार

Sat, 28 Oct 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने शुक्रवार को आमजन को वोट बनवाने के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि नए वोट बनवाने पर युवाओं और महिलाओं को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिनका जन्म 2 जनवरी 2004 से एक जनवरी 2006 के बीच हुआ है और वे अभी तक अपना वोट नहीं बनवाए हैं तो ऐसे व्यक्ति वोटर हेल्पलाइन पर ऑनलाइन फार्म 6 भरकर मतदाता बन सकते हैं। निवार्चन आयोग ने जिनकी आयु जनवरी, अप्रैल, जुलाई व अक्तूबर में 18 वर्ष हो जाती उन्हें नए वोट बनवाने का अवसर प्रदान किया है। बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से युवाओं एवं महिलाओं को नए वोट बनवाने पर आकर्षक उपहार देने की अनूठी पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत 9 दिसंबर तक नया वोट बनवाने वालों को 5 जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची से निकाले जाने वाले लक्की ड्रा में लैपटॉप, स्मार्टफोन और पैन ड्राइव दिए जाएंगे। नए वोट बनवाने के लिए स्थायी आवास का पता, जन्मतिथि तथा पासपोर्ट साइज का फोटो फार्म 6 के साथ लगानी होंगी। ऑनलाइन मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से तथा ऑफलाइन बीएलओ के माध्यम से वोट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएंगे नए वोट
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष अभियान चलाकर 4 नवंबर, 5 नवंबर, 2 दिसंबर व 3 दिसंबर को पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म-6 भरवाने का कार्य करेंगे। इसके बाद 5 जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पारदर्शी वोटर लिस्ट ही पारदर्शी चुनाव का आधार है। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्तियों को आयोग की ओर से एक और मौका दिया गया है। इसके तहत एक जनवरी 2024 को क्वालिफाइंग तिथि मानकर 9 दिसंबर 2023 तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा नई वोट बनाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें