संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल, पुलिस विभाग, कृषि कॉलेज बावल और शहरी स्थानीय निकाय की ओर से अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है।
जिला युवा अधिकारी मोनिका नांदल ने बताया कि अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागी को संबंधित क्षेत्र में अवसर, संस्थान कैसे कार्य करता है और युवा आम नागरिकों की सहायता कर समाज में एक मिसाल स्थापित कैसे कर सकते हैं, ऐसे विषयों पर अनुभव आधारित प्रशिक्षण में सीखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों में 15 से 29 आयु के युवा भाग लेंगे। यह कार्यक्रम एक से दो दो महीने तक चलाया जा सकता है, जिसमें युवा प्रतिभागी को कुल 120 घंटे काम करना होगा। इतने घंटे काम करने के बाद युवा प्रतिभागी के युवा पोर्टल प्रोफाइल पर डिजिटल सर्टिफिकेट आ जाएगा। इच्छुक युवा माई भारत पोर्ट पर आवेदन करें या नेहरू युवा केंद्र रेवाड़ी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत माई भारत पोर्टल पर अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इसका उद्देश्य युवाओं को सरकार के विभिन्न विभागों एवं कॅरिअर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य के आधार पर सीखने का अवसर प्रदान करना है।