फोटो : 01बाबा भैरू क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच के दौरान एकत्रित हुए खिलाड़ी साथ में गणम
संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलमूंदी। गांव अहरोद में पांच दिवसीय बाबा भैरू क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच नानगवास व नंगली गोधा के बीच हुआ। इसमें नंगली गोधा की टीम विजेता रही। सरपंच चेतन शर्मा ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण अंचल के खिलाड़ियों में भाईचारे की भावना का विकास होता है। इससे खिलाड़ी की प्रतिभा निखर कर सामने आती है। इस तरह की प्रतियोगिता का समय-समय पर होनी चाहिए। इस अवसर पर पुजारी नटवर लाल, ब्लॉक समिति सदस्य मनोज यादव, ओमप्रकाश, मनोज शर्मा, अजय प्रधान,भूप लांबा, रूपचंद ठेकेदार, मोहित, सुनील, ऋषि यादव उपस्थित रहे।