फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीजी में चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ा

Sat, 20 Jul 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सेक्टर-6 स्थित एक पीजी में चोरी करके भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में भिवानी जिले के गांव पटौदी खुर्द हालमुकाम धारूहेड़ा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह धारूहेड़ा स्थिति सेक्टर-6 में एक किराये पर मकान लेकर पीजी चलाते हैं। बीती रात वह पीजी में सो रहे थे। तभी दूसरे कमरे से आवाज आई की पीजी में चोर घुस आए हैं। जब उठ कर देखा तो कमरे में रखे बैग से 45 हजार रुपये व दस्तावेज चोरी थे। पीजी में रहने वाले लोगों ने चोरों का पीछा कर एक चोर को काबू कर लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम पहुंची। पकड़े गए एक आरोपी की पहचान वार्ड सात जैन मंदिर बड़ा दरवाजा निवासी मोहित शर्मा के रूप में हुई है। फिलहाल धारूहेड़ा पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें