फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रोडवेज कर्मचारी के साथ मारपीट

Sat, 20 Jul 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ड्यूटी से घर आ रहे एक रोडवेज कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। गांव राजियाकी निवासी बिरेंद्र ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में चालक हैं। बीती शाम साढ़े 7 बजे वह ड्यूटी खत्म होने पर घर जा रहे थे। तभी उसी के गांव के दो युवक शराब के नशे में आकर उसके साथ मारपीट करने लगे जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम ने इलाज के लिए रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। उसने अपने एक दोस्त से करीब 38 हजार रुपये किश्त भरने के लिए लिया था। मारपीट के दौरान रुपये कहीं गिर गए। रामपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें