फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार की टक्कर से युवक घायल

Sun, 04 Feb 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला बल्लूवाड़ा में तेज रफ्तार क्रेटा कार की टक्कर से एक युवक घायल हो गया। यह मामला 31 जनवरी का है। घायल ने पुलिस को शुक्रवार को कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुर्जरवाड़ा निवासी उमेद ने बताया कि उनके मामा का बेटा निखिल बुधवार को बल्लूवाड़ा मोहल्ले में किसी काम से गया हुआ था। दोपहर ढ़ाई बजे के करीब एक क्रेटा कार ने निखिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें उनका पैर फैक्चर हो गया। घायल अवस्था में निखिल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहर थाना पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें