फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तालाब में मछलियों को दाना डालने गए युवक की डूबने से मौत

Tue, 10 Nov 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव गुर्जरवास में तालाब में मछलियों को दाना डालने गए दीपक (28) की डूबने से मौत हो गई। वह दिवाली मनाने के लिए गुरुग्राम से परिवार के साथ गांव आए थे। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दीपक कुमार रविवार दोपहर गांव गुर्जरवास आए थे। दोपहर में वह गांव के जलघर स्थित तालाब में मछलियों को दाना डालने के लिए गए थे। काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल जलघर के पास खेल मैदान में खड़ी मिली। इसके बाद तालाब के पास जांच करने पर पानी में उसका जूता दिखाई दिया।
आशंका होने पर तालाब में तलाश की गई तो दीपक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। आशंका जताईजा रही है कि मछलियों को दाना डालते समय पैर फिसलने से दीपक तालाब में गिर गए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें