फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर बैठे युवक की 6 गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के मुंडनवास गांव में घर के सामने बैठे एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी। अंधाधुंध फायरिंग के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। जिस दौरान गांव में वारदात हुई गांव में लाइट नहीं थी। ऐसे में लोगों का कहना है कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले लाइट को काट दी। गोलियों की आवाज सुनकर घरवाले बाहर आए तो युवक का शव पड़ा हुआ था। सूचना के बाद मौके पर एसपी अभिषेक जोरवाल भी पहुंचे। देर रात तक पुलिस नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश में जुटी रही। गांव में वारदात के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल रखवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से कराया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मुंडनवास निवासी करीब 22 वर्षीय भीम सिंह खाना खाने के बाद वीरवार देर शाम घर के बाहर टहल रहा था। इसी बीच कुछ बदमाश आए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि कुख्यात बदमाश चांदराम भी इसी गांव का निवासी है। ऐसे में ग्रामीण वारदात को गैंगवार से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल मृतक भीम तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
गांव में ही दो गुटों में लंबे समय से चल रही है रंजिश
बता दें कि गांव मुंडनवास में लंबे समय से दो गुटों के बीच जमीन विवाद को लेकर रंजिश चल रही है। जिसमें कई बार एक-दूसरे पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। लॉकडाउन के दौरान कुख्यात बदमाश चांदराम के पिता पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। इस मामले में गांव निवासी बीर सिंह पर फायरिंग का आरोप लगाया था। ऐसे में इस मामले को भी गैंगवार से जोड़कर ही देखा जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन :::
मुंडनवास में 22 वर्षीय भीम सिंह की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने मौके से पांच खोखे बरामद किए हैं, जांच चल रही है। मामला गैंगवार से जुड़ा है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-अभिषेक जोरवाल, एसपी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें