फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तुम इंस्टाग्राम पेज लाइक करो हम तुम्हे रुपये देंगे

Thu, 29 Jun 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर ठगों ने ऑनलाइन पैसा कमाने का झांसा देकर एक महिला से 6.24 लाख रुपये ठग लिए हैं। ठगों ने महिला को इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक करने के एवज में रुपये का लालच दिया था। मोहल्ला गुड़िया सराय की महिला की शिकायत पर साउथ रेंज साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही उन खातों को भी खंगालना शुरू कर दिया, जिसमें महिला के पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला गुड़िया सराय निवासी नेहा मेहंदीरत्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पास गत 18 अप्रैल को एक महिला का फोन आया था। उसने अपना इंस्टाग्राम पेज लाइक करने के लिए कहा था। उसने बताया था कि सोशल मीडिया पर ऑनलाइन टास्क करने के बदले अच्छे पैसे मिलेंगे। फिर एक और नंबर से कॉल आया, जिसने उसे पेज लाइक करने के लिए कहा। पेज लाइक करने के बाद उसके बैंक खाते में 420 रुपये भेजे गए। ठग महिला ने बताया कि वह प्री-पेड कार्य करते हुए अच्छा पैसा कमा सकती है। इसके बदले उसने 2 हजार रुपये उसके बताए गए नंबरों पर डालने को कहा। यह राशि डालने के बाद उसे 27 सौ रुपये वापस कर दिए गए। फिर उसने 5 हजार रुपये भेजने को कहा। उसने 5 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसे बताया गया कि यह राशि उसे ज्यादा होकर उस समय मिलेगी, जब वह और रकम जमा कराएगी।
नेहा ने बताया कि उसने 5 हजार रुपये की राशि ज्यादा होकर वापस आने के चक्कर में 9 हजार रुपये और ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसे ट्रांसफर की हुई रकम ज्यादा होकर वापस लेने के लिए और पैसा जमा कराने के लिए कहा गया। वह फोन करने वालों के झांसे में आकर पहले 80 हजार, दो बार एक-एक लाख, एक बार 2.5 लाख और 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उससे और और अधिक पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा तो उसे अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। उसने कुल मिलाकर 6.24 लाख रुपये की राशि गंवा दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज करने के बाद उन खातों को सीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी, जिनमें यह राशि ट्रांसफर की गई है। जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि खाता धारकों की पहचान करने के प्रयास शुरू किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें