संवाद न्यूज़ एजेंसी
रेवाड़ी। बावल औद्योगिक क्षेत्र के असाही फ्लाईओवर के पास बुधवार देर शाम ट्रक ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कसौला थाना पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।
जानकारी के अनुसार खोरी निवासी लगभग 30 वर्षीय अजीत ऑटो चलाता था। वह ऑटो से रेवाड़ी की ओर आ रहा था। फ्लाईओवर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने सामने से सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने अजीत को ऑटो से निकाला, परंतु तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कसौला थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी।