फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वाहन चालान को ऑनलाइन देख तत्काल कर सकते हैं भुगतान

Sat, 05 Apr 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। सिटी ट्रैफिक पुलिस की ओर से शुक्रवार को विश्वकर्मा सीनियर सेकंडरी स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के एएसआई सत्यनारायण बताया कि ई-चालान प्रणाली के जरिए वाहन मालिक अपने चालान को ऑनलाइन देख सकते हैं और तुरंत भुगतान कर सकते हैं। चालकों को अब 90 दिनों में चालान भरना अनिवार्य है। अगर इस समय सीमा का पालन नहीं किया गया, तो वाहन जब्त किया जाएगा और अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों की पालना करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, रॉन्ग साइड ड्राइविंग न करने, वाहन चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, नशीले पदार्थ और बीड़ी, सिगरेट का प्रयोग न करने के साथ ही नाबालिग बच्चों को टू और फोर व्हीलर गाड़ी न चलाने बारे जागरूक किया गया। सिटी ट्रैफिक ट्रैफिक से एएसआई सत्यनारायण एचसी शिवभूषण, आरएसओ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश वशिष्ठ, स्कूल प्रबंधन समिति सचिव धीरज शर्मा व प्रिंसिपल श्रुति शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें