फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: योग और संतुलित दिनचर्या से रह सकते हैं निरोग

Thu, 09 Jul 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
योग शिविर में भाग लेते लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। द गवर्नमेंट इम्प्लॉइज कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी सेक्टर-3 पार्ट-2 में पतंजलि योग समिति की ओर से योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें साधकों को योग, प्राणायाम के साथ स्वस्थ आहार-विहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि जिला महिला प्रभारी सरोज आर्या के नेतृत्व में आयोजित शिविर में प्रतिभागियों को सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि नियमित और सही विधि से किया गया योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।
तहसील प्रभारी कैप्टन राजेंद्र सिंह ने विभिन्न रोगों में लाभकारी प्राणायाम, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और सकारात्मक व्यवहार के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपनी आयु और स्वास्थ्य के अनुसार योगाभ्यास करना चाहिए तथा सात्त्विक भोजन और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में शर्मिला, सुशीला, देवकी, भतेरी, कमलेश, सावित्री, बिनोद, कमला, संगीता, सुनील, लक्ष्मी, अनीता, नीलम, नमिता ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें