फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाषण प्रतियोगिता में योगिता व पोस्टर में यशिका प्रथम

Sat, 17 Oct 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्त्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में विश्व खाद्य दिवस पर पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण में योगिता और पोस्टर प्रतियोगिता में यशिका प्रथम रहीं।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा, पौष्टिक आहार, स्वस्थ जीवनशैली और भोजन की बर्बादी रोकने के लिए जागरूक किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खाद्य सुरक्षा, पौष्टिक आहार और खाद्य अपव्यय रोकने जैसे विषयों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।
भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खाद्य सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली पर विचार रखे। भाषण प्रतियोगिता में योगिता ने पहला, तनीश ने दूसरा और प्रमिला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पोस्टर प्रतियोगिता में यशिका प्रथम, तनीश द्वितीय और सुमिता तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत ने अपने संदेश में विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए टिकाऊ कृषि पद्धतियों और जैविक खाद्य पदार्थों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य और मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना समय की जरूरत है। विद्यार्थियों को भोजन की बर्बादी रोकने के साथ जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने में भी योगदान देना चाहिए।
सह निदेशक छात्र कल्याण डॉ. मुकेश कुमार ने मौसमी फल-सब्जियों को आहार में शामिल करने और खाद्य पदार्थों के उचित संरक्षण से बर्बादी कम करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. अनिल कुमार सिरोहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें