फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: योग विभाग के छात्र योगेश का एनआईए में क्लर्क पद पर चयन

Sat, 03 Oct 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आईजीयू के योग विभाग के छात्र योगेश को एनआईए में क्लर्क पद पर चयन होने पर बधाई देते कुलपति प्रो. - फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के योग विभाग के छात्र योगेश का राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) में क्लर्क पद पर चयन हुआ है। कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने योगेश को बधाई देते हुए कहा कि उनका राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था में चयन होने विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि योग से प्राप्त एकाग्रता, आत्म-अनुशासन और मानसिक दृढ़ता को मेहनत के साथ जोड़कर विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने कहा कि योगेश का चयन उसकी मेहनत, दृढ़ संकल्प और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। योग विभागाध्यक्ष प्रो. करण सिंह ने भी छात्र को शुभकामनाएं दीं। योगेश ने बताया कि योग विभाग में प्रवेश लेने के बाद आसन, प्राणायाम और ध्यान को नियमित दिनचर्या में शामिल किया। सहायक प्राध्यापक डॉ. जयपाल सिंह राजपूत ने कहा कि योग मानसिक स्थिरता और एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें