फोटो: 14रेवाड़ी। हरिद्वार स्थित पतंजलि योग पीठ में योग गुरु स्वामी रामदेव के साथ रेवाड़ी के
रेवाड़ी। पतंजलि परिवार रेवाड़ी के सह योग शिक्षकों ने योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार में आयोजित 5 दिवसीय (13 से 17 अक्तूबर) तक मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
पतंजलि योग समिति जिला मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य के नेतृत्व में पतंजलि परिवार की टीम 12 अक्तूबर को हरिद्वार स्थित पतंजलि योग पीठ पहुंची।
योग गुरु स्वामी रामदेव के सानिध्य में पांच दिवसीय मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में योग प्राणायाम की बारीकियों के साथ-साथ आयुर्वेद और भारतीय शिक्षा बोर्ड के बारे में जानकारी हासिल की।
मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त योग शिक्षक अब जिले के हर घर तक योग एवं आयुर्वेद, स्वदेशी और भारतीय शिक्षा बोर्ड को पहुंचाने का काम करेंगे।
योग एवं आयुर्वेद, स्वदेशी और भारतीय शिक्षा बोर्ड के प्रचार एवं प्रसार के दौरान जिले में योग कक्षाओं का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया जाएगा।
इस शिविर में दयानंद आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट सहित सह योग शिक्षक यशदेव, धर्मपाल, हंसराज, नरेश यादव, ओमप्रकाश, बाबूलाल, मनोज कुमार, महावीर प्रसाद, सरजीत सिंह, अशोक कुमार आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।