फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नेहरू पार्क में हुआ योग प्रोटोकॉल अभ्यास

विज्ञापन
नेहरू पार्क में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते साधक। स्रोत: समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नेहरू पार्क में योग प्रोटोकॉल का विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला प्रभारी पतंजलि योग समिति सरोज आर्या के मार्गदर्शन और योग शिक्षिका पूजा आहूजा की योग कक्षा के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने साधकों को सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। उन्होंने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास करवाते हुए बताया कि योग स्वस्थ, संतुलित और तनावमुक्त जीवन का आधार है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से नियमित योग करने और 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का सशक्त माध्यम है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सरोज, दयावती, वंदना गुप्ता, वीना ग्रोवर, ऋतिका, सरोज बाला, माया, प्रियंका देवी, अक्षरा कुमारी, ललिता देवी, मंजू बंसल, गीता, लीला देवी, सीमा शर्मा, बबीता, दीपक शर्मा, सुमन शर्मा और रवि आहूजा आदि साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें