शिविर में योगाभ्यास करते साधक। स्रोत: समिति
रेवाड़ी। पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट रेवाड़ी की ओर से सनसिटी के ए ब्लॉक में चल रहे 15 दिवसीय निशुल्क सह प्रभारी प्रशिक्षण योग शिविर के 15वें दिन योग साधकों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान ध्यान के गुर सीखे।
शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट रेवाड़ी के जिला प्रभारी दयानंद आर्य ने साधकों को यौगिक जॉगिंग करवाई। पतंजलि योग समिति के जिला सह प्रभारी विकास यादव ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया।
उन्होंने संतुलित खानपान के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी। जिला महामंत्री श्याम सुंदर ने साधकों को ध्यान योग का अभ्यास करवाते हुए बताया कि नियमित ध्यान योग से तनाव, स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से सहज रूप से राहत पाई जा सकती है।
पूर्व जिला प्रभारी रामनिवास बेनीवाल ने बताया कि यह निशुल्क सह योग प्रशिक्षण शिविर सात मई को समाप्त होना था लेकिन योग साधकों के उत्साह और आग्रह को देखते हुए शिविर की अवधि बढ़ाकर 10 मई तक कर दी गई है। अब शिविर का समापन 10 मई को होगा।
इस अवसर पर निशा, संजू, सुदेश कुमारी, कविता, अशोक कुमार एसडीओ, राकेश, देसराज शास्त्री, संजय, लालचंद, संजीव, जितेश और मनोज मौजूद रहे।