रेवाड़ी। प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के 5वें दिन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेनु व मोनिका के नेतृत्व में स्वयंसेविका तान्या व वैशाली ने योगाभ्यास तथा मेडिटेशन कराया। डॉ. अंजू यादव ने नारी सशक्तिकरण का उदाहरण बनकर बताया कि हमारा समाज नशाखोरी की चपेट में आ रहा है उन्हें किस प्रकार समाज से दूर कर सकते है।