फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राव तुलाराम स्टेडियम में कराया गया योगाभ्यास

Sun, 17 May 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते लोग। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग की ओर से राव तुलाराम स्टेडियम में नियमित योग कक्षा लगाई जा रही है। रविवार को योग प्रोटोकॉल के तहत प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्याध्यापक समय सिंह के प्रयास योग कक्षा 20 वर्षों से लगातार संचालित हो रही है। मुख्य अतिथि दयाराम आर्य ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल के अंतर्गत उपस्थित योग साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम एवं ध्यान का अभ्यास करवाया।
उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि एवं आत्मा को संतुलित करने वाली संपूर्ण जीवन पद्धति है। पूर्व मुख्याध्यापक समय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी मुकेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूर्व मुख्याध्यापक एवं वरिष्ठ योग शिक्षक समय सिंह ने कहा कि योग व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच का निर्माण करता है।
इस अवसर पर कैप्टन जगरूप सिंह, प्राचार्य अजीत सिंह, इंस्पेक्टर हरि प्रकाश, पूर्व मुख्याध्यापक रामकिशन, बाबू भूपेंद्र सिंह, धर्मवीर, पवन कुमार, भारत, दीपक, वंश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें