फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के लिए योगाभ्यास करना जरूरी : दिलबाग

Sat, 21 Mar 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। आईजीयू में आयोजित योग महोत्सव में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत: विवि
विज्ञापन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के योग विभाग की तरफ से शुक्रवार को योग महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। यह कार्यक्रम आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से विश्वविद्यालय के कल्पना चावला सभागार में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि योग को दैनिक जीवन में अपनाना बेहद जरूरी है। वहीं शोध निदेशक प्रो. पंकज त्यागी ने योग में शोध के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी।
कार्यक्रम पहले रेजांगला मेमोरियल पार्क में होना था लेकिन 18 मार्च को हुई भारी बारिश और जलभराव के कारण इसे विश्वविद्यालय के सभागार में शिफ्ट करना पड़ा। इसके बावजूद करीब 250-300 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन


पहले सत्र में योग प्रशिक्षकों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया, जिसमें विद्यार्थियों और अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दूसरे सत्र में योग विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए।
इसमें प्रो. बलवीर आचार्य, डॉ. अजयपाल, डॉ. राम नारायण मिश्रा और डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने योग के महत्व, रोजगार के अवसर और मानसिक तनाव में योग की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मवीर यादव और डॉ. अमनदीप ने किया, जबकि अंत में डॉ. जयपाल सिंह राजपूत ने सभी का धन्यवाद किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें