कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सेक्टर 18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को अंतर महाविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के निर्देशानुसार रेवाड़ी तथा महेंद्रगढ़ जिले के महाविद्यालयों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें रेवाड़ी तथा महेंद्रगढ़ जिले के कुल 10 महाविद्यालयों ने भाग लिया। इस दौरान यदुवंशी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ की टीम प्रथम रही।
वहीं, प्रतियोगिता में आरबीएस डिग्री कॉलेज थनवास की टीम द्वितीय व राजकीय कॉलेज नारनौल व आरपीएस बालना की टीम तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य हरिसिंह यादव रहे। उन्होंने महाविद्यालय में इस प्रतियोगिता के आयोजन पर सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया व पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में खेलों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य सत्यमन्य यादव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं को जीत और हार से ऊपर उठकर खेल भावना से इस प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक व शारीरिक शिक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष नरेश यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में रेवाड़ी तथा महेंद्रगढ़ जिले की महिला कबड्डी टीमें भाग ले रही हैं। इसी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय स्तर की टीम के सेलेक्शन के लिए ट्रायल भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से खेल निदेशक सुरजीत डबास तथा असिस्टेंट डायरेक्टर देवेंद्र ढाका विशेष रूप से मौजूद रहे। खेल के सफल आयोजन में पंकज, रतन, जॉनी आदि खेल प्रशिक्षकों ने विशिष्ट भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. शोभा यादव, डॉ. ज्योति यादव, डॉ. राजवीर, सत्येंद्र , नरेंद्र, बलवीर सिंह, यशपाल सिंह, पंकज कालरा, कविता सैनी, डॉ. रितु, डॉ. अनीता, डॉ. स्वाति, दीपक गुलियानी, डॉ. सुनीता, डॉ. सुनील, डॉ. रजनी आदि मौजूद रहे।