रेवाड़ी। नवनिर्वाचित सभी विधायकों को यादव कल्याण सभा के प्रधान रामबीर सिंह यादव ने शुभकामनाएं दीं। कहा कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि किसी विशेष क्षेत्र, धर्म या जाति का न होकर सर्वक्षेत्रीय और सर्वजातीय हैं। सत्ता पक्ष से प्रदेश के सभी क्षेत्रों और वर्गों का समान विकास करने की अपेक्षा की जाती है। सभा के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. कंवर सिंह यादव ने बताया कि प्रजातंत्र के किसी भी सदन में विपक्षी दल की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। संवाद