फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रदेशभर के साहित्यकारों ने रमेश चंद्र को बताया प्रेरणापुंज

विज्ञापन
श्रद्धांजलि सभा में प्रो. रमेश चंद्र शर्मा के साहित्यिक योगदान को याद करते साहित्यकार। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी के वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रमेश चंद्र शर्मा को प्रदेशभर के साहित्यकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्कुलर रोड स्थित जैन पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित सभा में वक्ताओं ने उन्हें सच्चा शब्द साधक, प्रेरणापुंज और साहित्य जगत का वटवृक्ष बताया।
विज्ञापन


साहित्य उत्सव के रूप में प्रस्तावित कार्यक्रम उनके निधन के कारण श्रद्धांजलि सभा में बदल गया। इसमें उनके जन्मोत्सव पर प्रदेश स्तरीय साहित्य उत्सव आयोजित करने, उनके नाम से मार्ग का नामकरण करने और अभिनंदन ग्रंथ तैयार करने के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. मनोज भारत, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सारस्वत मोहन मनीषी, प्रदेश महामंत्री डॉ. जगदीश रही, डॉ. अशोक बत्रा, डॉ. घमंडी लाल अग्रवाल, विपिन सुनेजा और हरेंद्र यादव ने उनके साहित्यिक योगदान को याद किया।
विज्ञापन


परिषद अध्यक्ष श्रुति शर्मा और रणजीत सिंह एडवोकेट सहित कई साहित्यकार संस्मरण सुनाते हुए भावुक हो गए। सत्यवीर नाहड़िया के संचालन में कवियों ने रचनाओं से श्रद्धांजलि दी। अंत में परिषद संरक्षक डॉ. लक्ष्मीनारायण शर्मा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें