फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बिशनदास के मेले में पहलवान बलजीत बाघोत ने जीता दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव निमोठ स्थित बाबा बिशन दास मंदिर प्रांगण में जागरण, मेला एवं खेल मुकाबले आयोजित किए गए। इस मेले में दंगल पहलवान बलजीत बाघोत ने जीता। उधर 11 हजार रुपये की कुश्ती पहलवान सोनू बाघोत ने और पहलवान भोली खुडन ने 5100 रुपये की कुश्ती जीती।
विज्ञापन

इस मेले का शुभारंभ सुबह 8 बजे हवन के साथ हुआ। जबकि भंडारा देर रात तक चला। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि पर माथा टेकने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। मेले में ग्रामवासियों के अलावा हरियाणा के जिला रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल, चरखी दादरी, भिवानी , हांसी, हिसार, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, राजस्थान के निकटवर्ती जिलों अलवर, सीकर, झुंझनू , गुजरात, मध्यप्रदेश व बंगलौर व दिल्ली से हजारों श्रद्धालु अपनी मन्नत मांगने पहुंचे। मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर सत्यनारायण व प्रधान पूर्व सरपंच रविंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस मौके पर खेल मुकाबले भी कराए गए। बुजुर्गों की दौड़ में रामकिशन शर्मा बाढ़ड़ा ने प्रथम, विजय कुमार धनौंदा ने द्वितीय व रोशनलाल कनीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें नकद इनाम, पगड़ी और बेंत देकर सम्मानित किया गया। 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों की सौ मीटर की दौड़ में अंतिम दुधवा प्रथम, पूजा रमेश कुमार द्वितीय व गुंजन गोठड़ा तृतीय रहीं। लड़कों के 8-14 वर्ष आयु वर्ग में 200 मीटर दौड़ में सौरभ नूनी प्रथम, हिमांशु छोटेलाल द्वितीय तथा महावीर सिंह तृतीय रहा।
लड़कियों की खुली दौड़ में पूजा रमेश कुमार बुचौली ने प्रथम, अंतिम दुधवा द्वितीय और गुंजन गोठड़ा तृतीय रहीं। लड़कों की 400 मीटर दौड़ में गजेंद्र मनेठी प्रथम, उमेश ककराला द्वितीय व नीशू झगड़ौली तृतीय रहा। लंबी कूद में त्रिलोक सतनाली प्रथम, अभिषेक पिलानी द्वितीय व सोनी पड़तल तृतीय रहा। ऊंची कूद मुकाबले में अभिषेक पिलानी प्रथम, अनिल बावल द्वितीय जबकि संजय सतनाली तृतीय रहा। इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को नकद इनाम दिया गया। मेले में 21 हजार रुपये की अंतिम कुश्ती हुई। इस रोमांचक कुश्ती मुकाबले में 5100 रुपये की कुश्ती अनिल बाघोत व भोली खुडन ने, 11 हजार रुपये की कुश्ती पहलवान सोनू बाघोत व 21000 रुपये की कुश्ती बाघोत के पहलवान बलजीत ने जीती।
विज्ञापन

कबड्डी मुकाबले में नितिन खुशपुरा की टीम ने प्रथम तथा ताऊ देवीलाल स्टेडियम की टीम ने द्वितीय रही, जिन्हें 21 हजार और 11 हजार रुपये इनाम दिया गया। वॉलीबाल (शूटिंग) में सोनीपत ने प्रथम, चिराग दिल्ली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम आने वाली टीम को 21 हजार रुपये जबकि अन्य को निर्धारित इनाम दिया गया। बाबा बिशन दास मन्दिर कमेटी ने ग्राम पंचायत व समस्त ग्रामवासियों की तरफ से इस मेले एवं खेल मुकाबलों में शामिल होने आए खिलाड़ियों, श्रद्धालुओं एवं अन्य लोगों व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के सहयोग के लिए इन सबका आभार जताया।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें