फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गोवंश की पूजा की और गोधन, प्रकृति की समृद्धि के लिए मंगल कामनाएं कीं

Wed, 15 Nov 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी/धारूहेड़ा। दीपावली के बाद मंगलवार को जिलेभर में गोवर्धन पर्व की धूम रही। इस दौरान महिलाओं और किसानों ने गोवंश की पूजा की व गोधन, प्रकृति की समृद्धि के लिए मंगल कामनाएं कीं। वहीं शहरभर के मंदिरों में अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

शहर के घंटेश्वर मंदिर, बारा पत्थर स्थित भूतेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर, बीएमजी एलिगेंट सिटी, अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर, माता काली आदि मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करने वालों की भीड़ लगी रही। प्रसाद ग्रहण करने के लिए मंदिरों के बाहर दोपहर तक भक्तों की लंबी कतार लगी थी।

गोवर्धन पूजा के बाद बछड़े के गोबर की बनाई गई गोवर्धन की प्रतिमा को कुचलवाया जाता है, लेकिन मंगलवार को पशुपालकों ने बछड़ों को खुला नहीं छोड़ा, जिसके चलते श्रद्धालुओं को यह परंपरा निभाने में काफी परेशानी हुई। पशुपालक भी बछड़ों की पूजा-अर्चना में लगे थे, जबकि अन्य दिनों में शहरभर में विशेषकर बछड़े ऐसे ही घूमते-फिरते दिखाई दे जाते हैं।
विज्ञापन

उधर, धारूहेड़ा के विभिन्न मंदिरों में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर के मंदिरों में अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। शहर के मुख्य बाजार स्थित ठाकुर मंदिर, सेक्टर-6 स्थित दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, नंदरामपुर बास रोड स्थित गायत्री मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पार्षद राहुल जोशी आदि माैजूद रहे।
भगवान विश्वकर्मा की पूजा

गोवर्धन के दिन ही भगवान विश्वकर्मा की भी पूजा-अर्चना की गई। झज्जर चौक स्थित भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति पर जांगिड़ समाज सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण किया। दुकानदारों ने विश्वकर्मा दिवस पर अपने औजारों की पूजा-अर्चना की। मशीन पर काम करने वालों ने भी पूजा के बाद अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। दुकानें बंद होने के कारण विशेषतौर पर वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। मोटर मैकेनिक की दुकानें बंद होने से दोपहिया वाहन चालकों को पंक्चर तक लगवाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें