फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को योजनाओं से जोड़ें कार्यकर्ता : डॉ. खोला

Mon, 18 Aug 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के वार्ड 25 में परिवार पहचान प्राधिकरण की ओर से जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें करीब 400 परिवारों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा गया। मौके पर ही पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण व सत्यापन किया गया। स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों से आमजन को पारदर्शी व्यवस्था के तहत सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के हितों पर ध्यान दें और अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ें। कार्यक्रम में नगर पार्षद बबीता यादव, महेश कौशिक, अतुल शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें