फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी

Mon, 18 Aug 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान देने की योजना शुरू की है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन 20 अगस्त तक पोर्टल पर किए जा सकते हैं।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि योजना के तहत किसानों को पराली व फसल अवशेष प्रबंधन के लिए विभिन्न कृषि यंत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। चयन प्रक्रिया जिला कार्यकारिणी समिति द्वारा डीसी की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्राॅ से की जाएगी।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस योजना में वही किसान पात्र होंगे, जिन्होंने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रबी-2025 व खरीफ-2024 के दौरान पंजीकरण किया हो। किसान अधिकतम 4 कृषि यंत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन अनुदान केवल एक ही मशीन पर मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित किसानों को आवश्यक दस्तावेजों की प्रति 7 दिन के अंदर सहायक कृषि अभियंता कार्यालय में जमा करनी होगी। कृषि यंत्र विभाग द्वारा अधिकृत निर्माताओं से ही खरीदने होंगे तथा भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें