जीत का जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
कोसली। भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। अनिल भारद्वाज ने कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस अवसर पर आपदा एवं सहायता विभाग के जिला संयोजक संजय पंच, सरपंच रामकिशन जांगड़ा, सुरेंद्र यादव, सतीश यादव, विजय जांगड़ा, श्यामलाल, धर्मेंद्र, अशोक यादव, प्रेमप्रकाश, सुनील उपस्थित रहे।