फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में धागा कंपनी में लगी आग

Mon, 04 May 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में धागा कंपनी में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी। भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर 806 स्थित एक धागा निर्माण कंपनी में सोमवार की सुबह आग लग गई। सूचना मिलने पर रीको फायर स्टेशन की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। रीको इंचार्ज राजू खान ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने तक कंपनी में रखा काफी माल जल चुका था। दो घंटे की लगातार मेहनत के बाद आग बुझाई। कंपनी मालिक नुकसान का आकलन कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी तकनीकी कारण से आग की आशंका जताई जा रही है।

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में धागा कंपनी में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें