रेवाड़ी। दक्षिणी हरियाणा ग्रामीण उत्थान संस्था ने अहीरवाल के प्रथम विधायक राव मोहर सिंह के नाम पर बेसहारा लोगों को गर्म कपड़े व जरूरतमंद को भोजन कराकर श्रद्धांजलि देने का निर्णय लिया है। दक्षिणी हरियाणा ग्रामीण उत्थान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हरिंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राव मोहर सिंह अहीरवाल क्षेत्र की शैक्षणिक क्रांति के अग्रदूत थे। इसलिए उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। राव मोहर सिंह की समाज सुधारक के रूप में भी विशेष पहचान थी।