फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बिलासपुर चौक फ्लाईओवर का काम अंतिम चरण में

Fri, 27 Nov 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बिलासपुर चौक फ्लाईओवर पर हो रहा निर्माणा कार्य। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर बिलासपुर चौक के पास रोजाना लगने वाले जाम से परेशान हजारों वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। बिलासपुर चौक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने जयपुर की ओर जाने वाले कैरिजवे पर डामरीकरण का काम शुरू कर दिया है। इस हिस्से को दिसंबर के पहले सप्ताह तक यातायात के लिए खोलने की उम्मीद है।
वहीं, जयपुर से दिल्ली की ओर आने वाले कैरिजवे का काम भी लगभग पूरा होने वाला है, जिसे 20 दिसंबर तक खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
बिलासपुर चौक दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे का महत्वपूर्ण यातायात केंद्र है। यहां से रोजाना हजारों की संख्या में कार, बस, ट्रक और अन्य वाहन गुजरते हैं। गुरुग्राम और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को विशेषकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार वाहन चालकों को घंटों तक हाईवे पर फंसे रहना पड़ता है। निर्माण कार्य के चलते किए गए ट्रैफिक डायवर्जन से भी स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ी हुई है।
फ्लाईओवर के दोनों कैरिजवे शुरू होने के बाद दिल्ली और गुरुग्राम की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बिलासपुर चौक पर लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
हाईवे के मुख्य यातायात को फ्लाईओवर से सीधा रास्ता मिलने के कारण चौक पर वाहनों का दबाव कम होगा। इससे न केवल सफर का समय बचेगा, बल्कि ईंधन की खपत और बार-बार लगने वाले जाम से होने वाली परेशानी में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें