फोटो : 32जैन मंदिर में प्रतियोगिता की विजेता सदस्यों के साथ समिति की पदाधिकारी। स्रोत : समि
रेवाड़ी। महिला जैन मिलन पारस समिति की तरफ से भगवान महावीर जयंती पर आयोजित धार्मिक प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं महिलाओं को बुधवार को जैन बड़े मंदिर परिसर में सम्मानित किया गया। समिति की अध्यक्षा नीलू जैन ने कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार मंत्र और दीप प्रज्ज्वलित से हुआ। प्रतियोगिताओं में चित्रांशी जैन, हितैषी जैन, स्वर्णलता जैन, राजबाला जैन, सुमन जैन, कनक जैन, रुपिन जैन, रजनी जैन, सुमन जैन, कुसुम जैन, सरला जैन, मोनिका जैन व निकिता जैन विजेता रहीं। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस मौके पर भगवान महावीर का पालना व बधाई गीत पर सदस्याओं ने भक्ति भाव से नृत्य किया। इस मौके पर नीरू जैन, रेणु जैन, क्षमा जैन, नीता जैन, अनीता जैन, अंकिता जैन, आशा जैन, हर्षित जैन, एकता जैन, सीमा, सुमन जैन, कशिश जैन रहीं।