फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अग्रवाल वैश्य समाज की महिलाओं ने केक काट कर मनाया मातृ दिवस

Mon, 11 May 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मदर्स डे मनाते अग्रवाल वैश्य समाज के सदस्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। अग्रवाल वैश्य समाज की महिला टीम की ओर से मदर्स डे पर नाई वाली के निकट एमएसकेवाई कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने केक काटकर मदर्स डे मनाया और मातृ शक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे ऊपर होता है और उसकी जगह कोई नहीं ले सकता। बच्चों को संस्कार और जीवन की पहली शिक्षा भी मां से ही मिलती है।
कार्यक्रम में महिलाओं ने वैश्य समाज की मातृ शक्ति से आह्वान किया कि वे समाज सेवा के साथ-साथ देश और प्रदेश की राजनीति में भी अपनी भागीदारी बढ़ाएं ताकि समाज और राष्ट्र की तरक्की में सक्रिय योगदान दे सकें।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज समय-समय पर जिले में सामाजिक, धार्मिक और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्य करता रहता है। समाज की टीम लोगों को सेवा कार्यों के लिए प्रेरित करने का कार्य भी लगातार कर रही है।
उन्होंने वैश्य समाज के लोगों से अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़कर सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला महिला महासचिव यशोदा बंसल, जिला महिला कोषाध्यक्ष गरिमा मित्तल, रेवाड़ी विधानसभा महिला अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, विधानसभा महिला कोषाध्यक्ष मनु अग्रवाल, आशा मंगला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें