फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर महिलाओं ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अहीरवाल का लंदन कहे जाने वाले रेवाड़ी शहर में बिजली और पेयजल की समस्याओं से लोग परेशान हैं। आज के दौर में भी लोगों को बुनियादी समस्याओं के लिए प्रदर्शन करना पड़ रहा है। शहर में स्थित केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के गांव व सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारील लाल के गांव रामपुरा में तीन दिनों से नलों में पानी नहीं आया है। इससे परेशान महिलाओं ने रामपुरा रोड पर प्रदर्शन कर मटके फोड़ते हुए करीब दो घंटे तक जाम लगाया।
विज्ञापन

बता दें कि जिले की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से नहरी पानी पर निर्भर है। 26 जून को नहर में एक दिन पानी आया था कि अगले ही दिन रोहतक में नहर टूट गई और रेवाड़ी की परेशानी बढ़ गई। पानी की कमी के चलते 6 जून से ही एक दिन छोड़कर एक दिन पानी दिया जा रहा था। लेकिन बीते करीब एक सप्ताह से घरों में तीन-तीन दिन बाद पेयजल आपूर्ति आ रही थी। इसके चलते ही लोगों को गुस्सा बढ़ गया। रविवार की रात को दोबारा नहरी पानी कालाका स्थित जलघर पहुंचा तो सोमवार को आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद बढ़ी। लेकिन सोमवार सुबह 10 से लेकर साढ़े 10 बजे व शाम 4:15 से लेकर 6 बजे तक धारूहेड़ा बूस्टिंग स्टेशन के स्वतंत्र फीडर की बिजली गुल रहने से सप्लाई व्यवस्था पटरी पर नहीं चढ़ सकी। बता दें कि धारूहेड़ा बूस्टिंग स्टेशन से ही शहर की 80 प्रतिशत घरों में पेयजल सप्लाई 22 घंटे चलाई जाती है। लेकिन चार घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से व्यवस्था चरमरा गई।
रामपुरा ने दिया प्रदेश को दूसरा मुुख्यमंत्री, वर्तमान में केंद्रीय मंत्री
लोगों का कहना है कि शहर से सटे गांव रामपुरा में पिछले करीब 3 माह से पानी की किल्लत चल रही है। भीषण गर्मी के बावजूद दो-तीन दिन में पानी आ रहा है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। सोमवार को चार दिन होने के बाद भी जब ग्रामीणों को पानी नहीं मिला तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मटका फोड़ प्रदर्शन करते हुए रामपुरा रोड पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक रहे इस जाम से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्योंकि जाम व भीड़ से बचने के लिए वाहन चालक शहर में आने व जाने के लिए इस मार्ग का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

महिलाओं कमलेश, संतोष, कृष्णा, उषा, सरोज, रामवती, दया, चंद्री, नीलम पंच, रेखा, प्रेम, सावत्री, शकुंतला कमला देवी, रूपवती व केसर आदि ने कहा कि यह मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का पैतृक गांव है। मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने इस गांव को गोद लिया हुआ है। यहां तक इस गांव से हमने मुख्यमंत्री तक बनाकर भेजे हैं। इसके बावजूद यह गांव आवश्यक सुविधाओं से वंचित है। पानी, साफ-सफाई व कच्ची गलियों की समस्या पिछले कई सालों से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों पानी की भारी किल्लत चल रही है। 3-3 दिन में मात्र 20 मिनट सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में उनकी पूर्ति नहीं हो पा रही है और अब 4 दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। पूर्ति न होने से कुछ परिवार खरीदकर पानी पी रहे हैं तो कुछ दूरदराज से पानी लाने को मजबूर हैं।
टीकाकरण में हुई स्वास्थ्य कर्मी को परेशानी
स्वास्थ्य कर्मी बिमला ने कहा कि उनकी टीकाकरण में ड्यूटी लगी हुई है और उन्हें सुबह 9 बजे हर हाल में अस्पताल मेें पहुंचना पड़ता है। सुबह जल्दी उठकर उन्हें दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
अब 15 तक चलेगा नहरी पानी
जानकारी के अनुसार आठ जुलाई तक नहरी पानी चलना था, लेकिन रोहतक में नहर टूटने के चलते अब समय बढ़ा दिया गया है। अब रेवाड़ी की नहरों में 15 जुलाई तक पानी चलेगा। लेकिन दूसरी ओर पानी निर्धारित मात्रा के मुताबिक बहुत कम आ रहा है। सिंचाई विभाग को बारिश का इंतजार है, क्योंकि बारिश आने से लगातार दो माह तक नहरी पानी चलता रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग के जेई अजय यादव ने कहा कि रविवार की रात को नहरी पानी आया था। लेकिन सोमवार सुबह 10 बजे धारूहेड़ा के मुख्य बूस्टिंग स्टेशन की लाइट गुल हो गई। पूरे दिन में चार घंटे से अधिक लाइट बंद रही। इसके चलते पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। लाइट ठीक रही तो मंगलवार से पूरे शहर में आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। नहरी पानी नहीं आने के चलते परेशानी बढ़ी हुई थी।
इसके अलावा सिंचाई विभाग के एक्सईएन वीके बागोतिया ने बताया कि नहरी पानी रेवाड़ी पहुंच गया गया है। अब 15 तक नहरी पानी चलेगा। ऐसे में अब इस तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। बारिश होने पर लगातार नहरी पानी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें