फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी दया नहीं, सम्मान की अधिकारी : मनोज वशिष्ठ

Thu, 27 Aug 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
मनोज वशिष्ठ
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला समानता दिवस पर साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने कहा कि नारी दया नहीं बल्कि सम्मान और समान अवसरों की अधिकारी है। नारी सृष्टि, चेतना और सृजन का मूल आधार रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला समानता दिवस केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के पुनर्मूल्यांकन का अवसर है।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ नारी को शक्ति देना नहीं, बल्कि उसमें पहले से मौजूद क्षमता को स्वीकार करना है। आज महिलाओं को दया नहीं, अधिकार और केवल आरक्षण नहीं, बल्कि समान अवसर की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षित और आत्मनिर्भर नारी परिवार के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नारी के उत्थान के बिना राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें