फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं अपनी उपलब्धियों के दम पर हुनर का मनवा रहीं लोहा : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आजादी अमृत महोत्सव के तहत सोमवार को महिला एवं बाल विकास, रेवाड़ी की ओर से राव तुलाराम स्टेडियम में जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया। एडीसी ने कहा कि आज की महिलाएं केवल चूल्हे-चौके तक सीमित नहीं हैं बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों के दम पर हुनर का लोहा मनवा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चाहे खेल का मैदान हो या कोई भी क्षेत्र महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही हैं। हमें बेटियों व महिलाओं को पूरा मान-सम्मान देते हुए उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने चाहिए। उन्होंने महिलाओं से जिला प्रशासन की ओर से चलाई जा रही ‘अब बस...’ मुहिम में बढ़चढ़कर भागीदारी करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महिलाओं की महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मटका दौड, आलू दौड़, साइकिल रेस, 100 मीटर रेस, 300 मीटर रेस व 400 मीटर रेस हुई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेताओं को नकद पुरस्कार क्रमश: 41 सौ रुपये, 31 सौ रुपये व 21 सौ रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। इस अवसर पर ब्लॉक स्तर पर 12वीं व दसवीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली बालिकाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मटका दौड़ में सुमित्रा रही प्रथम, साइकिल दौड़ में प्रियंका ने मारी बाजी
इस अवसर पर आयोजित मटका रेस में सुमित्रा हरि नगर, सरिता भडंगी, संतोष गुलाबी बाग से क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में ज्योति रायपुर, बबीता खरखड़ा, कविता झाडौदा तृतीय स्थान पर रही, आलू रेस में आशा खोल, सविता पत्नी चेतरात तिहाड़ा, राजबाला अर्जुन नगर रेवाड़ी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही, 400 मीटर रेस में पूजा भूरियावास, नूतन गोठड़ा खोल, सोनिका सुलखा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही, 300 मीटर रेस में अंतिम भूरथला, दीपिका राजगढ़, रेखा तेजपुरा शहर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं, साइकिल रेस में प्रियंका पहराजवास, पूनम बलियार खुर्द, नीतू कालाका रेवाड़ी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें