फोटो : 21 जिमखाना क्लब में आयोजित शैक्षणिक कार्यशाला का दृश्य। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। ओब्स एंड गायनी सोसाइटी तथा एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स के तत्वाधान में जिमखाना क्लब में एक शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, नारनौल और भिवाड़ी समेत आसपास के सभी चिकित्सकों ने भाग लिया। रेवाड़ी में पहली बार भाग लेने वाले चिकित्सकों को 4 एचएमसी क्रेडिट प्वाइंट्स दिए गए। इसमे एचएमसी के डॉक्टर आरके अनेजा का विशेष रूप से सहयोग रहा। इस आयोजन में सिविल सर्जन डॉक्टर नरेंद्र दहिया ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई।
रॉक्स प्रेसीडेंट डॉक्टर अर्चना यादव, महासचिव डॉक्टर नीरज यादव, एएसआई प्रेजिडेंट डॉक्टर करतार यादव व महासचिव डॉक्टर संजय अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का मुख्य विषय महिलाओं की अंडे दानी में होने वाले कैंसर के कारण, रोकथाम व बचाव रहा।
महासचिव डॉक्टर नीरज यादव ने बताया कि महिलाएं पुरूषों से जैविक रूप से काफी अलग होती है तथा महिलाओं में पुरूषों की तुलना में बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशीलता होती है।