संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। महिलाओं में घर के भीतर, बाहर के दायित्व निभाने और समाज की दिशा को प्रभावित करने की क्षमता है। ये बातें बुधवार को राज इंटरनेशनल स्कूल में महिला सशक्तीकरण पर आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि दीपक सहारण ने कही।
कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में डॉ. कविता गुप्ता, सौरव राव, बार काउंसिल रेवाड़ी के प्रधान रंजीत सिंह और इंस्पेक्टर साइबर क्राइम सर्विष्टा उपस्थित रहीं। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के पांच घटक हैं, महिलाओं की आत्म-मूल्य की भावना, विकल्प चुनने और निर्धारित करने का उनका अधिकार, अवसरों तक पहुंच का उनका अधिकार, स्वयं को नियंत्रित करने की शक्ति रखने का उनका अधिकार है। महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में लक्ष्य को प्राप्त कर रही हैं। एसपी ने कहा कि कोई भी महिला किसी पुरुष से किसी भी प्रकार कम नहीं है लेकिन जरूरत है इच्छा शक्ति और दायित्वबोध की। महिलाओं ने पुरुषों से आगे बढ़कर लक्ष्य प्राप्त किए हैं। चालन रिया माटा ने किया। विद्यालय के चेयरमैन राजेंदर सैनी, निदेशक नवीन सैनी, जितेंद्र सैनी और हेमंत सैनी और प्राचार्य अनिल मुखीजा ने अतिथियों का स्वागत किया और पौधा भेंट किया। कुसुम ने मन भावन गीत प्रस्तुत किया।